सैलाना परियोजना में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 6 एवं सहायिका के 17 पदों पर भर्ती, 13 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

सैलाना। महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास परियोजना सैलाना अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के स्वीकृत मानसेवी रिक्त पदों की पूर्ति के लिए पात्र महिला अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

परियोजना अधिकारी ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया के तहत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 6 पद तथा आंगनवाड़ी सहायिका के 17 पद भरे जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी 01 जुलाई 2026 से 13 जुलाई 2026 तक केवल एमपी ऑनलाइन के चयन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार की सुविधा 15 जुलाई 2026 तक उपलब्ध रहेगी।

भर्ती के लिए आवेदिका का संबंधित ग्राम (ग्रामीण क्षेत्र) अथवा संबंधित वार्ड (नगरीय क्षेत्र) की स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता हायर सेकेंडरी (12वीं) उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। साथ ही 01 जनवरी 2026 की स्थिति में अभ्यर्थी की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होना आवश्यक है।
ऑनलाइन आवेदन के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में PDF स्वरूप में अपलोड करना अनिवार्य होगा। ऑफलाइन अथवा निर्धारित अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

भर्ती से संबंधित रिक्त पदों का विस्तृत विवरण, पात्रता, दिशा-निर्देश एवं अन्य आवश्यक जानकारी एमपी ऑनलाइन के चयन पोर्टल तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। विभाग ने पात्र महिला अभ्यर्थियों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp