संगठनात्मक कार्यो को लेकर भाजपा पं.दीनदयाल मंडल और सूरजमल जैन मंडल की बैठक सम्पन्न

रतलाम 04 जुलाई 2026 / भारतीय जनता पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर पार्टी कार्यालय मे पं.दीनदयाल उपाध्याय मंडल एवं सूरजमल जैन मंडल की बैठक सम्पन्न हुई। इनमें पार्टी के निर्देशानुसार डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण कार्यक्रम को पूरी तरह सफल बनाने का संकल्प लिया गया।

बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर पंवार एवं निलेष गांधी ने की इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद राठौर, जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी, आई.टी.सेल जिला संयोजक निलेश राव सहित मंडल महामंत्री आकाश खंडके, शुभम चौहान , हेमंत राहोरी , आयुषी  सांखला मंचासीन रहे।

बैठक मे भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि संगठन द्वारा सौंपे जाने वाले कार्यों को पूर्ण करना हर कार्यकर्ता का दायित्व है। मंडल स्तर पर इन कार्यक्रमों को लेकर अधिक सक्रियता की जरूरत है। मंडल पदाधिकारी शक्ति केन्द्र एवं बूथ स्तर पर भी पार्टी की हर गतिविधि को ले जाये, तो संगठन मजबूत होगा। बैठक को जिला महामंत्री जयवंत कोठारी ने भी संबोधित किया। बैठक मे मंडल पदाधिकारियों एम.आई.सी.सदस्य पार्षदगण एवं मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

डाॅ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी संस्मरण वर्ष मे जिला कार्यकर्ता सम्मेलन होगा

रतलाम 04 जुलाई 2026 / भारतीय जनता पार्टी पितृपुरुष डाॅ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125 जयंती वर्ष मे 23 जून से 06 जुलाई तक स्मरण पखवाड़ा मना रही है। पखवाडा के समापन अवसर पर 06 जुलाई को दोपहर 01:00 बजे रंगोली परिसर मे जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय करेगे।

जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी संस्मरण पक्ष के तहत हो रहे सम्मेलन मे संभाग प्रभारी सुरेश आर्य, जिला प्रभारी विवेक जोशी, कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप  , विधायक डॉ.राजेन्द्र पाण्डेय, चिंतामणि मालवीय , मथुरालाल डामर उपस्थित रहेगे।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp