सैलाना। रतलाम जिले के सैलाना विधानसभा के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों ने की कार्यकारिणी घोषित,जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) रतलाम के अध्यक्ष एवं सैलाना के पूर्व विधायक हर्षविजय गेहलोत की अनुशंसा पर सैलाना विधानसभा क्षेत्र के सैलाना, सरवन, रावटी एवं बाजना ब्लॉक कांग्रेस की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
कार्यकारिणी गठन का प्रस्ताव प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के समक्ष भेजा गया है। नई टीम में अध्यक्ष, कार्याध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, मीडिया प्रभारी एवं सोशल मीडिया प्रभारी सहित विभिन्न पदों पर संगठन के सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्षविजय गेहलोत ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कांग्रेस संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने, आमजन की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने तथा संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में सभी पदाधिकारी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी पूरी निष्ठा, समर्पण और सक्रियता के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।
गेहलोत ने कहा कि सैलाना विधानसभा के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का यह दायित्व केवल संगठनात्मक नहीं, बल्कि जनता के विश्वास को मजबूत करने का भी है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कांग्रेस की नीतियों और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय रहने का आह्वान किया।
नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति पूरी निष्ठा से कार्य करने और कांग्रेस को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

हर्षविजय गेहलोत का संदेश :
“सैलाना विधानसभा के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आप सभी के नेतृत्व, समर्पण एवं संगठन के प्रति प्रतिबद्धता से कांग्रेस निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी। आपके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए मेरी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं।”
Author: MP Headlines













