मध्यप्रदेश मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव यूनियन का 31 वा स्थापना दिवस मनाया

रतलाम। मध्यप्रदेश मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव यूनियन का 31 वा स्थापना दिवस 7 जुलाई को संगठन कार्यालय रतलाम में मनाया गया। जिसमें यूनियन का ध्वज फहराया गया और एक संगठन के विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया ।

परिचर्चा में मेडिकल एवं सेल्स रिप्रेजेंटेटिव यूनियन के अध्यक्ष एवं राज्य सचिव अभिषेक जैन ने कहा कि 7 जुलाई 1995 को 31 साल पूर्व यूनियन का उदय दो विषयों पर हुआ था पहला नो विक्टिमाइजेशन एवं दूसरा न्यूनतम वेतन । साथ ही संगठन के वृहद विषय पर भी चर्चा की गई। बैठक को वरिष्ठ साथी कॉम विनय दुबे एवं कॉम सुनील भेड़ेसगावकर ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम में राहुल जाधव, विपिन कसेरा, विजय पंवार,गोपाल चौहान,राकेश मालवीय, किशोर चौहान, श्याम जोकचंद एवं अन्य साथी उपस्थित रहे। आभार प्रदर्शन उपाध्यक्ष अब्दुल रशीद कुरैशी ने किया।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp