रतलाम बांसवाडा मार्ग को फोरलेन किया जाए, सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी को लिखा पत्र

सैलाना। क्षेत्रीय विधायक कमलेश्वर डोडियार ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के मंत्री नितिन गडकरी को एक पत्र लिखकर मांग कि की मध्यप्रदेश के रतलाम जिले एवं राजस्थान के बांसवाड़ा जिले को जोड़ने वाला रतलाम–बांसवाड़ा मार्ग दोनों राज्यों के मध्य एक अत्यंत महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों यात्री, किसान, विद्यार्थी, व्यापारी एवं मालवाहक वाहन आवागमन करते हैं।

वर्तमान में यह मार्ग संकरा होने के कारण लगातार सड़क दुर्घटनाएँ रोज होती रहती हैं तथा यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। यह मार्ग मध्यप्रदेश एवं राजस्थान के आदिवासी बहुल क्षेत्रों के आर्थिक एवं सामाजिक विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। फोरलेन निर्माण होने से दोनों राज्यों के बीच आवागमन सुगम होगा, कृषि एवं व्यापार को बढ़ावा मिलेगा, पर्यटन को प्रोत्साहन मिलेगा तथा दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी आएगी। साथ ही क्षेत्र में नए अवसर भी विकसित होंगे तथा क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग पूर्ण हो सकेगी और लाखों नागरिकों को इसका लाभ प्राप्त होगा।

उज्जैन में सिंहस्थ का मेला भी लगेगा जो हर बारह वर्ष में लगता है। एसे में इस मार्ग पर और अधिक  यातायात बढ़ेगा। इस लिए रतलाम–बांसवाड़ा मार्ग का शीघ्र सर्वेक्षण कराकर इसे राष्ट्रीय महत्व के मार्ग के रूप में प्राथमिकता देते हुए फोरलेन निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने की मांग की ।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp