अमित बोडाना की प्रथम पुण्यतिथि पर भावपूर्ण भजन संध्या आयोजित

सैलाना/इंदौर। समाजसेवा एवं मानवीय मूल्यों को समर्पित दिवंगत अमित बोडाना की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर अखंड धाम आश्रम में श्रद्धा, भक्ति एवं भावपूर्ण वातावरण के बीच भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, समाजजनों एवं गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित होकर दिवंगत अमित बोडाना को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

जानकारी देते हुए सकल पंच राठौर समाज के संरक्षक एवं वरिष्ठ समाजसेवी हरीश राठौर लड्डू बाबा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य दिवंगत अमित बोडाना के सेवा, सद्भावना और समाजहित में किए गए कार्यों को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करना था।

इस अवसर पर राठौर क्रांति ग्रुप के संस्थापक एवं वरिष्ठ समाजसेवी विनोद राठौर ‘दादा’ ने अमित बोडाना की माताजी श्रीमती मंजू श्री शेखर बोडाना एवं  परिजनों को राष्ट्रवीर संत शिरोमणि श्री दुर्गादास राठौर का चित्र श्रद्धास्वरूप भेंट कर अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अमित बोडाना का सेवा भाव, सरल व्यक्तित्व एवं समाज के प्रति समर्पण सदैव सभी के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

भजन संध्या के दौरान भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक भजनों की मधुर प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में अंश बाबा, भाजपा नेता शुभम राठौर, भाजपा कूशाभाऊ ठाकरे मंडल मंत्री चेतन राठौर, मोनिका अंकित सोलंकी, मेघा राठौर, कृतार्थ राठौर, आदित्य सोलंकी निलांशु राठौर, वैदिक सोलंकी विपिन राठौर, अशोक मास्टर, रवि राठौर, ललिता मुकेश राठौर, प्रविण राठौर सहित अनेक समाजसेवी, गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। उक्त जानकारी राठौर क्रांति ग्रुप के गोविंद राठौर ने दी।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp