- इंद्र को मनाने के लिए अनुष्ठान का दौर प्रारम्भ
- मक्का, कपास सहित सोयाबीन फसल को पानी की सख्त आवश्यकता
सैलाना। सैलाना क्षेत्र मे 1 से 3 जुलाई के बीच गिरि बारिश के बाद की गईं बोवनी के चलते एक पख़वाड़े की फसल को पानी की सख्त आवश्यकता है। सुबह शाम तेज चलती हवा व दोपहर को गिरती गर्मी ने मानो दिन दुगनी रात चौगुनी जमीन की नमी को सोखने का काम कर रही है, यही बड़ी चिंता किसानो को सता रही है । हालात यह हैं कि चहुंओर नन्ही फसल मुरझाने लगी है।

पानी की लंबी खेच के कारण किसान खरपतवार नष्ट करने की जुगत मे जुटा हुआ है किसान कैलाश पिता शोभाराम पाटीदार जूनावास बताते हेकि फसल छोटी होने से हाथ करपा व जुगाड़ से बनाए टू व्हीलर करपे से खरपतवार नष्ट किया जा रहा है तांकी फसल को कम से कम नुकसान हो।
सैलाना अंचल के ग्राम करिया में रविवार को उज्जैनी मनाई जाएगी वहीं रूठें इंद्र को मनाने के लिए सैलाना नगर के रंगवाड़ी मोहल्ला स्थित शीतलामाता मंदिर पर अखंड रामायण पाठ के साथ हवन किया गया वही अंचल मे विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान के बुते इंद्र को पसीजने का क्रम चल रहा है। वहीं रतलाम ग्रामीण के धामनोद सहित कई स्थानों पर उज्जैयिनी रविवार को मनाई जाएगी।
Author: MP Headlines













