सैलाना में एकलव्य स्कूल का 10 वा  पूर्व छात्र मिलन समारोह और स्थापना दिवस मनाया

सैलाना।  रविवार को एकलव्य मॉडल स्कूल का पूर्व छात्र द्वारा मिलन समारोह एवं स्कूल का स्थापना दिवस मनाया गया। प्रारंभ में मां सरस्वती की तस्वीर पर पूर्व छात्र एवं स्कूल स्टाफ द्वारा पूजा अर्चना की। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल प्रिंसिपल एवं पूर्व छात्र विशेष अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।

स्कूल के कई पूर्व छात्रों ने अपने-अपने अनुभव साझा किया साथ ही साथ स्कूल के नन्हे-नन्हे प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया गया। साथ ही स्कूल बच्चों द्वारा कई नृत्य को सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए

कार्यक्रम का संचालन रामलाल निनामा ने किया एवं आभार जगदीश परिहार ने माना। इस अवसर पर स्कूल प्राचार्य नरेंद्र गंगवार पूर्व छात्र में डॉक्टर भरत निनामा, किशन चारेल, विशाल वर्मा, जानकीलाल चारपोटा, उकार भूरिया, मानसिंह मीणा, जगदीश परिहार, कैलाश खराड़ी, रमेश कटारा, धर्मेन्द्र मालवीय, बालू सिंह सिंगाड़, पवन सिंह मीणा, मुकेश डाबी पंकज सोलंकी, भेरू सिंह मचार, उंकार सिंह, भंवर सिंह, गौतम गणावा,भारत गुर्जर तथा रणजी मईडा आदि पूर्व छात्र उपस्थित थे।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp