पटवारियों का चरणबद्ध आंदोलन हुआ शुरू

रतलाम। शासकीयकर्मीयों के सभी संवर्गों के पदोन्‍नत होने एवं पटवारी संवर्ग की अनदेखी से नाराज प्रदेश भर के पटवारी दिनांक 15/07/2026 से 17/07/2026 तक तीन दिवसीय सामुहिक अवकाश पर चले गये थे। जिसके बाद आज से चरणबद्ध आंदोलन की पहली कडी में दिनांक 20 से 23 जुलाई तक काली पट्टी बांधकर विरोध करते हुऐ पटवारियों द्वारा जिले की सभी तहसीलों में प्रदेश के माननीय मुख्‍यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया।

आंदोलन की रूपरेखा इस प्रकार रहेगी-
• दिनांक 24 से 27 जुलाई तक समस्‍त शासकीय व्‍हाट्सएप्‍प व अन्‍य समूहों का बहिष्‍कार
• दिनांक 28 जुलाई से 2 अगस्‍त तक समस्‍त ऑनलाईन कार्यों जैसे वेबजीआईएस, सारा एप्‍प तथा अन्‍य ऑनलाईन कार्य
• दिनांक 03 अगस्‍त से मांगे पूरी होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल प्रारंभ

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp