सैलाना में विशेष वन अधिकार शिविर का आयोजन

सैलाना। रतलाम कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के आदेशानुसार जनपद पंचायत सैलाना में  विशेष वन अधिकार शिविर का आयोजन अनुविभागीय अधिकारी सुनील जायसवाल (राजस्व) सैलाना की अध्यक्षता में  किया गया। 

उक्त बैठक में सीईओ रिया गेरा जनपद पंचायत सैलाना, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग, क्षेत्र संयोजक जनजातीय कार्य विभाग, उपवन मंडल अधिकारी, रेंज ऑफिसर सैलाना, रेंज ऑफिसर शिवगढ़ तथा संबंधित पंचायत सचिव एवं बीट गार्ड उपस्थित रहे। बैठक में 18 ग्राम पंचायतों के ग्राम स्तर पर लंबित 3914 फाइल्स पर कार्यवाही की गई।

सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती डॉ. प्रियंका राय द्वारा सैलाना क्षेत्र के विभिन्न छात्रावासों एवं विद्यालयों का औपचारिक निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण के दौरान छात्रावासों में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए गए। प्रत्येक रविवार को विद्यार्थियों को डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित करने तथा सभी छात्रावासों में लाइब्रेरी कॉर्नर विकसित करने के लिए भी निर्देशित किया गया।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp