मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना बनी श्रमिकों का सहारा

470 परिवारों को अंत्येष्टि एवं 417 को 8 करोड़ रुपये की मिली अनुग्रह सहायता

रतलाम 20 जुलाई 2026/ श्रम विभाग से प्राप्त जानकारी के आधार पर मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना के अंतर्गत रतलाम जिले में पात्र श्रमिक परिवारों को विभिन्न सहायता योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। योजना के तहत अंत्येष्टि सहायता योजना अंतर्गत कुल 470 हितग्राहियों को 23 लाख 50 हजार रुपये का हितलाभ प्रदान किया गया है। अनुग्रह सहायता सामान्य मृत्यु अंतर्गत कुल 417 हितग्राहियों को राशि  8 करोड़ 34 लाख रुपये का हितलाभ प्रदान किया गया है। अनुग्रह सहायता दुर्घटना मृत्यु अंतर्गत कुल 46 हितग्राहियों को 1 करोड़ 84 लाख रुपये का हितलाभ प्रदान किया गया है।

योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश के 18 से 60 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे असंगठित श्रमिक, जो आयकरदाता अथवा नियमित शासकीय कर्मचारी नहीं हैं तथा संबल पोर्टल पर पंजीयन की पात्रता रखते हैं, वे योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। पंजीकृत श्रमिकों को प्रसूति सहायता, अनुग्रह सहायता, दुर्घटना एवं सामान्य मृत्यु पर आर्थिक सहायता, अंतिम संस्कार सहायता, बच्चों की शिक्षा हेतु सहायता सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाता है।

योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र श्रमिक समग्र आईडी, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ जिला श्रम कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से भी संबल पोर्टल पर पंजीयन कराकर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp