सैलाना में पहली बार निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, घर-घर पहुंच रहा निमंत्रण

सैलाना। नगर में पहली बार भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य एवं विशाल रथ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। 23 जुलाई (गुरुवार) को शाम 4:00 बजे से प्रभु इच्छा तक आयोजित होने वाली इस ऐतिहासिक रथ यात्रा में नगर सहित आस-पास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होंगे।

इस्कॉन जगन्नाथ मंदिर रतलाम एवं नगर के सनातनी धर्मप्रेमियों ने बताया कि रथ यात्रा का शुभारंभ रंगवाड़ी मोहल्ला स्थित देवी चौक के शीतला माता मंदिर प्रांगण से होगा। श्रद्धालु पूरे श्रद्धाभाव के साथ रथ का रस्सा खींचकर कर धर्म का लाभ लेगे।

रथ यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकलेगी। इसमें भोई मोहल्ला, बस स्टैंड मार्ग, महात्मा गांधी मार्ग, सदर बाजार, राजवाड़ा चौक, शेखजी मोहल्ला सहित विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए पुनः शीतला माता मंदिर, देवरी चौक पहुंचेगी।

पूरी रथ यात्रा के दौरान भक्ति संगीत, हरिनाम संकीर्तन एवं भजन-कीर्तन से वातावरण गुंजायमान रहेगा। श्रद्धालु जय जगन्नाथ के जयघोष के साथ नृत्य-कीर्तन करते हुए यात्रा में शामिल होंगे। आयोजन समिति द्वारा यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी वितरण की भी व्यवस्था की गई है।

रथ यात्रा को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति के सदस्य घर-घर जाकर नागरिकों को निमंत्रण दे रहे हैं तथा अधिक से अधिक संख्या में परिवार सहित शामिल होकर धर्म लाभ लेने का आग्रह कर रहे हैं। समिति का कहना है कि सैलाना नगर में पहली बार आयोजित हो रही यह भव्य रथ यात्रा धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और सनातन संस्कृति का अनुपम संगम बनेगी।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp