बस स्टैंड पर सैलाना पुलिस का नशे के खिलाफ जनजागरण अभियान

नशे से दूरी-है जरूरी 2.0″ के तहत आमजन को किया जागरूक, युवाओं से नशा छोड़ने की अपील

सैलाना। पुलिस विभाग द्वारा 15 से 30 जुलाई तक लगातार चलाए जा रहे “नशे से दूरी-है जरूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत बुधवार को सैलाना के स्थानीय बस स्टैंड पर व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सैलाना पुलिस ने राहगीरों, यात्रियों एवं स्थानीय नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने का संदेश दिया।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। युवाओं से विशेष रूप से अपील की गई कि वे नशे से दूर रहकर अपने भविष्य को सुरक्षित बनाएं तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग करें। कार्यक्रम में एएसआई शिवनाथ सिंह राठौर, एसआई शंकर सिंह शक्तावत, प्रधान आरक्षक मनीष ओझा सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp