सांदीपनि विद्यालय में गुरु पूर्णिमा पखवाड़े के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सैलाना। रतलाम जिले के सैलाना नगर में जनजाति कार्य विभाग द्वारा संचालित सांदीपनि विद्यालय सैलाना में गुरु पूर्णिमा पखवाड़े के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ ।स्वच्छता जागरूकता रैली को  प्राचार्य वीरेंद्र मिंडा एवं छात्र संघ प्रमुख परामर्शदाता  सुमन सिंह राठौड़ ने हरी झंडी दिखाई।

रेली में संस्था के सैकड़ो छात्र स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण से संबंधित विभिन्न पोस्टर हाथ में लिए हुए एवं नारे लगाते हुए निकले। रेली का मार्गदर्शन शैलजा दवे,डॉ राजेश सोनी,जयश्री शर्मा,कंकू ओहरी,अंशुल रॉय, बी.एल.नागर ने किया।

रैली संस्था में आने पर विद्यार्थियों ने  स्वयं द्वारा लाए गए पौधों से संस्था में *एक गुरु ,एक वृक्ष* कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण किया इस कार्यक्रम में रानू परमार,मुकेश मालवीय,कमलेश व्यास,ममता पाटीदार,आनंद मईडा,संदीप रारोतीया का सहयोग रहा।
एक गुरु एक वृक्ष  कार्यक्रम का मार्गदर्शन भूपेश श्रीवास,डॉ. प्रतीक शर्मा एवं मयंक जायसवाल ने किया। इस अवसर पर
मेरे जीवन में गुरु  विषय पर निबंध लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई । इन दोनों प्रतियोगिता में संस्था के स्वामी विवेकानंद सदन, सी .वी. रमन सदन ,विवेकानंद सदन एवं शहीद भगत सिंह सदन के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
इन दोनों प्रतियोगिता का मार्गदर्शन नेहा लोहार,सीमा शर्मा,रीता गुप्ता लोकेंद्र गहलोत,अभिधा सोलंकी,विक्रम राठौर,विक्रम आंजना,तुलसी मालवीय ने किया। योग एवं ध्यान गतिविधि  भी आयोजित की गई।

इस गतिविधि में अर्चना जोशी,शर्मिला सोलंकी,नूतन भाभर,दिलीप गहरवार का सहयोग रहा । इस गतिविधि का मार्गदर्शन संस्था के हेमंत व्यास एवं बबीता परमार ने किया ।
भजन एवं गुरु वंदना गायन  प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।इस प्रतियोगिता में निशरीन हुसैन, संगीता शर्मा, सपना टांक, जयेश दुबे, उमेश सिसोदिया का सहयोग रहा। इस प्रतियोगिता का मार्गदर्शन सोनम सेंगर एवं ज्योति चंडालिया ने किया।
प्राचार्य वीरेंद्र मिंडा ने विद्यार्थियों द्वारा गुरु पूर्णिमा पखवाड़े  पर आयोजित की गई। इन सभी प्रतियोगिताओं के लिए छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि प्रतियोगिताओं से छात्रों की प्रतिभा में निखार आता है।

MP Headlines
Author: MP Headlines