भारतीय मजदूर संघ का 72वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया, राष्ट्रहित और श्रमिक कल्याण का लिया संकल्प

रतलाम। भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) का 72वां स्थापना दिवस शनिवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, रतलाम में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत श्रीवास्तव रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश मंत्री बालमुकुंद पाटीदार, वरिष्ठ मार्गदर्शक दिलीप मेहता, पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद के अखिल भारतीय मंत्री शिवलहरी शर्मा तथा राज्य कर्मचारी संघ के संभाग अध्यक्ष मांगीलाल पाटीदार उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद वक्ताओं ने भारतीय मजदूर संघ की स्थापना, उद्देश्य, कार्यप्रणाली एवं श्रमिक हितों के लिए संगठन के योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि भारतीय मजदूर संघ की स्थापना 23 जुलाई 1955 को राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ श्रमिकों के हितों की रक्षा और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को सशक्त बनाने के उद्देश्य से की गई थी।

इस अवसर पर विभिन्न संगठनों के जिला अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों सहित मांगीलाल पंडित, रामेश्वर पाटीदार, राजेश जोशी, संजय राठौर, चरण सिंह चौधरी, सुरेश जोशी, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती स्वाति जोशी, श्रीमती भाग्यवती सेन, श्रीमती रेखा सेन, अजय उपाध्याय, मोतीलाल भाभर, नरेंद्र जाट, अशोक पवार, अशोक शर्मा, कैलाश परमार, परसराम पाटीदार, प्रमोद पाठक, किशोर मंडोरा, कार्यालय मंत्री श्याम मनोहर यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में संघ गीत का गायन दिनेश राघोंटा ने किया। अतिथियों का परिचय जिला सहमंत्री चरण सिंह चौधरी ने कराया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री दिलीप पाटीदार ने किया, जबकि अंत में जिला सहमंत्री संजय राठौर ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान भारतीय मजदूर संघ का प्रेरक उद्घोष भी पूरे उत्साह के साथ गूंजा—
“बीएमएस की क्या पहचान,
त्याग, तपस्या और बलिदान।
राष्ट्र हित में करेंगे काम,
काम का लेंगे पूरा दाम।”
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित, श्रमिक एकता एवं संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

MP Headlines
Author: MP Headlines