प्रथम डाक कांवड़ 2026: महाकालेश्वर, शिप्रा नदी से नीलकंठेश्वर सैलाना तक निकलेगी श्रद्धा यात्रा

सैलाना। श्रावण मास के पावन अवसर पर सारथी मित्र मंडल सैलाना द्वारा पहली बार “प्रथम डाक कांवड़ 2026” का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक यात्रा 3 अगस्त 2026, सोमवार को प्रातः 4:00 बजे उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर पर शिवभक्तों द्वारा पूजा अर्चना दर्शन कर शिप्रा नदी घाट से जल भरकर आरंभ होगी, जो सैलाना के नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर तक पहुंचेगी।

आयोजकों के अनुसार इस डाक कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्त एवं कांवड़िए शामिल होंगे। यात्रा के माध्यम से भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन के  शिप्रा नदी का पवित्र जल लाकर नीलकंठेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया जाएगा। आयोजन को लेकर शिवभक्तों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

सारथी मित्र मंडल सैलाना ने क्षेत्र के सभी शिवभक्तों एवं श्रद्धालुओं से इस धार्मिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनने की अपील करते हुए सभी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया है। यह आयोजन श्रावण मास की भक्ति भावना को और अधिक प्रगाढ़ बनाने के साथ-साथ क्षेत्र में धार्मिक एवं सामाजिक एकता का संदेश भी देगा।

MP Headlines
Author: MP Headlines