सैलाना। एनएसयूआई एवं युवा कांग्रेस, सैलाना विधानसभा द्वारा रविवार 26 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। संगठन ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं, अभिभावकों और आमजन से विशेष आग्रह किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के अधिक से अधिक 10वीं कक्षा से लेकर कॉलेज तक के छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम की जानकारी दें और उन्हें बड़ी संख्या में शामिल होने के लिए प्रेरित करें।

आयोजकों ने अपील की है कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने परिवार, रिश्तेदारी और आसपास के युवाओं व विद्यार्थियों को भी कार्यक्रम में लेकर आए, ताकि छात्र हितों से जुड़े इस महत्वपूर्ण संवाद में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित हो सके। उनका कहना है कि युवाओं की जितनी अधिक उपस्थिति होगी, उनकी समस्याएं और सुझाव उतनी ही मजबूती से सामने आ सकेंगे।
यह कार्यक्रम छात्रों की शिक्षा, छात्रवृत्ति, प्रतियोगी परीक्षाओं, पेपर लीक, रोजगार, करियर मार्गदर्शन और भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर खुली चर्चा का मंच बनेगा। इसमें विद्यार्थियों को अपनी बात सीधे रखने और समाधान के लिए सुझाव देने का अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम का आयोजन 26 जुलाई (रविवार) प्रातः 11:30 बजे ऑफिसिन परिसर, सैलाना में होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक हर्षविजय गेहलोत “गुड्डू भैया” एवं युवागम के संस्थापक पारस सकलेचा “दादा” रहेंगे। आयोजन का नेतृत्व युवा कांग्रेस सैलाना विधानसभा अध्यक्ष हनी गेहलोत करेंगे।
आयोजकों ने सभी छात्र-छात्राओं एवं युवाओं से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर अपनी समस्याएं, सुझाव और विचार खुलकर रखें। उनका कहना है कि “आपकी आवाज ही बदलाव की शुरुआत है” और युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही शिक्षा और रोजगार से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जा सकता है। इसलिए सभी युवाओं से इस महत्वपूर्ण संवाद में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।
Author: MP Headlines