संत शिरोमणि रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर चलेगा समरसता संकल्प अभियान

भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

रतलाम, 28 जुलाई । संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा 29 जुलाई से 20 फरवरी तक ‘समरसता संकल्प अभियान’ चलेगा । इसमे कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे। अभियान’ के तहत मंगलवार को स्टेशन रोड स्थित उजाला पैलेस में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमे अभियान की रूपरेखा और तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय ने सभी मंडल अध्यक्षों से संत रविदास जी के समरसता और समानता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।  उन्होंने अभियान को गति देने के लिए मंडल स्तर पर गठित टोलियो को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रियता से कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान अभियान की जिला टोली के संयोजक जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, सह संयोजक प्रहलाद राठौर, प्रदीप चौधरी, प्रताप सिंह एव रमेश मालवीय मंचासीन रहे।

कार्यशाला में अभियान की सफलता, आगामी कार्यक्रमों के क्रियान्वयन और संगठनात्मक तैयारियों को लेकर विस्तृत रणनीति बनाई गई। इस अवसर पर पार्टी के जिला पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री तथा मंडल अभियान समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

650वीं जयंती पर 650 दीप जलायेंगे

जिला स्तरीय कार्यशाला में कार्यक्रम प्रभारी जयवंत कोठारी ने बताया कि 29 जुलाई को संत रविदास चौक में शाम 7 बजे दीपोत्सव होगा । इसमे  650 दीपक जलाए जाएँगे । उन्होंने सभी इस अवसर पर उपस्थित रहने का आव्हान किया है ।

MP Headlines
Author: MP Headlines