वरिष्ठ नेताओं के आशीर्वाद से युवा मोर्चा को मिलेगी नई ऊर्जा, युवाओं को जोड़ने का होगा व्यापक अभियान

जिला अध्यक्ष अनुकूल सोनी ने कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की सौजन्य भेंट, लिया मार्गदर्शन

सैलाना/रतलाम। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष का दायित्व प्राप्त करने के बाद अनुकूल सोनी लगातार भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं मार्गदर्शकों से सौजन्य भेंट कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त कर रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को उन्होंने युवा मोर्चा के जिला महामंत्री कृष्णा डिंडोर के साथ कर्नाटक के महामहिम राज्यपाल थावरचंद गहलोत तथा आलोट विधानसभा के पूर्व विधायक जितेंद्र गहलोत से आत्मीय मुलाकात की।

भेंट के दौरान संगठन की मजबूती, राष्ट्रहित, जनसेवा तथा युवाओं की सकारात्मक भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। अनुकूल सोनी ने वरिष्ठ नेताओं का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए कहा कि उनका स्नेह, मार्गदर्शन एवं प्रेरणा कार्यकर्ताओं के लिए सदैव ऊर्जा और उत्साह का स्रोत रही है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक रणनीति एवं विकासोन्मुखी विचारधारा के अनुरूप युवा मोर्चा जिले में युवाओं को अधिक से अधिक संगठन से जोड़ने के लिए व्यापक अभियान चलाएगा। युवाओं की भागीदारी बढ़ाकर राष्ट्र निर्माण एवं जनसेवा के कार्यों को और अधिक गति प्रदान की जाएगी।
अनुकूल सोनी ने विश्वास व्यक्त किया कि वरिष्ठ नेताओं के अनुभव और मार्गदर्शन से संगठन को नई दिशा एवं मजबूती मिलेगी तथा युवा मोर्चा आगामी समय में समाजहित और जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएगा।

MP Headlines
Author: MP Headlines