ब्लॉक कांग्रेस सैलाना मंडलम की नई कार्यकारिणी घोषित, महेश सांवरिया व प्रेम को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

सैलाना, रतलाम। जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) रतलाम के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक हर्षविजय गेहलोत द्वारा सैलाना विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉको में नवयुक्त मण्डलम पदाधिकारियों सहित ब्लॉक कांग्रेस सैलाना की नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। 28 जुलाई 2026 को जारी आदेश में विभिन्न पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

महेश सांवलिया

नई कार्यकारिणी में नानूराम मइड़ा को अध्यक्ष बनाया गया है। उपाध्यक्ष पद पर सुनील चण्डालिया, पुरुषोत्तम परमार एवं हीरालाल निनामा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। महामंत्री के रूप में धर्मेंद्र जोशी, रमेश निनामा एवं अमर सिंह कटारा नियुक्त किए गए हैं। सचिव पद पर ओमप्रकाश भिलवाड़ा, सोहनलाल निनामा एवं विनोद कसेरा को दायित्व दिया गया है। प्रेमचंद पाटीदार को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है।

प्रेम पाटीदार

कार्यकारिणी में सबसे महत्वपूर्ण नियुक्तियों में से एक महेश सांवरिया को सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्य प्रभारी बनाए जाने को माना जा रहा है। संगठन ने उन्हें सामाजिक समन्वय, सांस्कृतिक गतिविधियों के संचालन तथा जनसंपर्क को सशक्त बनाने जैसी अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं। पार्टी नेतृत्व का मानना है उनकी कार्यशैली और सामाजिक सहभागिता का लाभ संगठन को जमीनी स्तर पर मिलेगा तथा कांग्रेस की जनहितकारी गतिविधियों को नई गति प्राप्त होगी।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्षविजय गेहलोत ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे कांग्रेस की विचारधारा के अनुरूप कार्य करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाएंगे और आगामी राजनीतिक गतिविधियों में प्रभावी भूमिका निभाएंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संगठनात्मक दायित्वों का निष्ठा, समर्पण एवं कार्यकुशलता के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।

MP Headlines
Author: MP Headlines