रतलाम / उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास श्री भगवान सिंह अर्गल ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत खरीफ वर्ष 2026 की अधिसूचित फसलों का बीमा कराने की अंतिम तिथि फसल बीमा पोर्टल के अनुसार 31 जुलाई 2026 से बढ़ाकर 17 अगस्त 2026 कर दी गई है। अब कृषक अपनी फसलों का बीमा 17 अगस्त 2026 तक करा सकते है ।
रतलाम जिला अल नीनो से प्रभावित जिलों की सूची में सूचीबद्ध किया गया है। अलनीनों के कारण रतलाम जिले में मौसम की अनिश्चितता एवं कम वर्षा की स्थिति हो सकती है। जिसके कारण फसलों पर मौसम का प्रतिकूल प्रभाव होने की संभावना है तथा मौसम की अनिश्चितता के कारण फसलें क्षतिग्रस्त हो सकती है।
किसान भाईयों से अनुरोध किया जाता है कि मौसम की अनिश्चितता तथा अल नीनों के कारण फसलों की संभावित क्षति को ध्यान में रखते हुए अधिक से अधिक संख्या में बैंक जाकर अपनी फसलों का बीमा कराएं, जिससे फसलों की नुकसानी की स्थिति में कृषकों को फसल बीमा दावा राशि प्राप्त हो सके।
शासन द्वारा मौसम की अनिश्चितता को ध्यान में रखते हुए कृषकों द्वारा फसल बीमा कराऐ जाने की तिथि 31 जुलाई 2026 से बढ़ाकर 17 अगस्त 2026 की गई है। किसान भाईयों से अपील की जाती है कि इस अवसर का लाभ लेते हुए फसल बीमा कराएं।
Author: MP Headlines
