स्व.गहलोत की पुण्यतिथि पर प्रतिभावान विद्यार्थियों का किया सम्मान
सैलाना। रतलाम जिले के सैलाना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक, मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री एवं “मालवा के गांधी” के नाम से विख्यात स्वर्गीय प्रभु दयाल गेहलोत की नवमी पुण्यतिथि के अवसर पर 2 अगस्त को उनकी प्रतिमा पर गेहलोत परिवार के बड़े पुत्र राजेश गेहलोत, पूर्व मंडी अध्यक्ष शेखर गेहलोत, पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्ष विजय गेहलोत युवा कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष हनी गेहलोत एवं स्वर्गीय गेहलोत के अनुयायीयो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किये।

इस अवसर पर सैलाना क्षेत्र रतलाम जिले के जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता,कांग्रेस राजनीतिक दलों के पदाधिकारी, गेहलोत के अनुयायी तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित होकर स्व. गेहलोत की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके जनसेवा, सादगी, ईमानदारी और गांधीवादी विचारों को स्मरण किया।
स्व. प्रभु दयाल गेहलोत ने अपने सार्वजनिक जीवन में सैलाना विधानसभा क्षेत्र के विकास, आदिवासी अंचलों के उत्थान, शिक्षा, सिंचाई, सड़क, स्वास्थ्य एवं जनकल्याण के लिए उल्लेखनीय कार्य किए। उनकी निष्कलंक छवि, सरल व्यक्तित्व और जनसेवा के प्रति समर्पण के कारण उन्हें आज भी क्षेत्र की जनता श्रद्धा और सम्मान के साथ याद करती है।
पुण्यतिथि कार्यक्रम में उपस्थितजनो में उनके आदर्शों पर चलने तथा समाज सेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। क्षेत्र के नागरिकों ने उपस्थित होकर मालवा के गांधी स्व. प्रभु दयाल गेहलोत को श्रद्धासुमन अर्पित किये। तत्पश्चात मोती बंगला मांगलिक भवन पर

स्व, गेहलोत की पुण्यतिथि पर नगर पर युवा प्रतिभावान 12वी 10 वी के छात्र-छात्राओं का सम्मान कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। जिसमें 12वी से ईशिका पाटीदार, महेश कचरू गहलोत, महानूर खान बादशाह, श्रष्टि भानुप्रकाश पाठक,10वी से अनुष्का परमार खुशनुमा सैयद, अनुष्का हरीश तिवारी, अखिलेश पाटीदार, साक्षी पाटीदार को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभु राठौड़, कांग्रेस नेता फैय्याज मंसूरी, ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिलीप कुमावत,
बिलपांक ब्लॉक अध्यक्ष मंगल पाटीदार, नामली ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश पाटीदार, जिला संगठन मंत्री जगदीश कैलाश काग, मुन्ना लाल राठौर, राधेश्याम पाटीदार, बद्रीलाल काग, किसान कांग्रेस अध्यक्ष किशोर पाटीदार, कारुलाल निनामा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता जगदीश कुमावत, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष जगदीश पाटीदार, नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला, पार्षद मंगलेश कसेरा, मोती लाल निनामा, सेवादल ग्रामीण जिला अध्यक्ष नितेश सुराणा पिपलोदा वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिनेश सोनी, राम प्रसाद चंदेल, राजेश पाटीदार नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मांडोत, गिरधारी लाल पाटीदार, कांतिलाल पाटीदार, महेश सांवरिया, देवेंद्र सोलंकी, पूर्व पार्षद हेमंत कुमावत, अजय परिहार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।
Author: MP Headlines
