समर्पण व्यक्ति को समाज में अनुमोदना दिलाता है – डॉ पाटीदार

सैलाना। व्यक्ति के योगदान को अनुमोदन दिया जाना चाहिए किसी संस्था या समाजहित में जब कोई व्यक्ति पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करता है तो वह अन्य व्यक्तियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन जाता है ऐसे प्रेरणा स्रोत हमेशा समाज को दिशा देते हैं। उक्त संबोधन प्राचार्य डॉक्टर आर पी  पाटीदार ने राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ एस एस रावत के रासेयो कार्यक्रम अधिकारी के पद से दायित्व मुक्ति कार्यक्रम में दिया।

जानकारी देते हुए कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर बालकृष्ण चौहान ने बताया कि विगत नौ वर्षों से इस महाविद्यालय में डॉ रावत ने कार्यक्रम अधिकारी के पद का दायित्व सफलतापूर्वक निभाया।
अब रासेयो कार्यक्रम अधिकारी का दायित्व भौतिक विज्ञान के प्राध्यापक डॉ रविकांत को  दिया गया है।

इस अवसर पर पूर्व स्वयंसेवकों हीरालाल गणावा, पायल मईड़ा, विमला मईड़ा आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही । कार्यक्रम में इन स्वयंसेवकों एवं स्वयंसेवक नागेश राठौर, कृष भंवर, खुशी पाटीदार ने अपने विचार व्यक्त करते हुए डॉ रावत से ग्रहण शिक्षा के प्रति आभार जताया एवं स्मृति स्वरूप पूर्व कार्यक्रम अधिकारी को गमले सहित दो पौधे भेंट  किए।

अपने संबोधन में डॉ रावत ने संस्था के प्रति आभार जताते हुए कहा कि मुझे सेवा का अवसर मिला जिससे विद्यार्थियों के और नजदीक आया, वहीं नए कार्यक्रम अधिकारी डॉ रविकांत ने कहा कि मैं अपनी तरफ से राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी के रूप में अपना संपूर्ण देने का प्रयास करूंगा।

कार्यक्रम में डॉ सौरभ ई लाल ,प्रो अनुभा कानड़े, डॉ हरिओम अग्रवाल, प्रो भूपेंद्र मंडलोई, प्रो कविता चौधरी, प्रो रविकांत चौधरी, प्रो संगीता पाल,  लक्ष्मण सिंह भंवर,कांतिलाल परमार, विनोद रमन, नंदलाल मईडा सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे। संचालन डॉ बालकृष्ण चौहान एवं आभार स्वयंसेविका खुशी पाटीदार ने माना।

MP Headlines
Author: MP Headlines