मंडी प्रशासन व व्यापारी संघ ने किया सामूहिक पौधारोपण

सैलाना। सावन सोमवार के अवसर पर “एक पौधा माँ के नाम” अभियान के तहत कृषि उपज मंडी प्रांगण में मंडी प्रशासन एवं व्यापारी संघ के संयुक्त तत्वावधान में छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने रोपित पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण के साथ-साथ पौधों की सुरक्षा और देखरेख भी उतनी ही आवश्यक है।

इस अवसर पर मंडी सचिव रुमान सिंह भयडिया, व्यापारी एसोसिएशन अध्यक्ष इंद्रेश चंडालिया, सचिव पंकज सियार, उपाध्यक्ष मनोज चंडालिया, लेखापाल जीवन निनामा, जितेंद्र भील, इंस्पेक्टर जितेंद्र डाबी, राकेश सिंघार, पप्पू पारगी, इंजीनियर प्रभाकर रूनीजा, अभय मालपानी, बलवंत डोडीयार सहित मंडी के व्यापारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

MP Headlines
Author: MP Headlines