सैलाना। समाजहित और सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने की भावना का परिचय देते हुए सैलाना निवासी पंडित जितेंद्र नारायण नागर ने मध्यप्रदेश नागर ब्राह्मण परिषद, शाखा रतलाम द्वारा आयोजित किए जा रहे नागर ब्राह्मण समाज के परिचय सम्मेलन के लिए अपने पूज्य पिता स्वर्गीय महेश रावल की पावन स्मृति में 11 हजार रुपये की सहयोग राशि भेंट की।

पंडित जितेंद्र नारायण नागर ने कहा कि समाज के विकास, आपसी परिचय और सामाजिक संगठन को मजबूत बनाने वाले ऐसे आयोजनों में प्रत्येक समाजजन को अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने अपने पिता की स्मृति को समाजसेवा से जोड़ते हुए यह सहयोग प्रदान किया।
मध्यप्रदेश नागर ब्राह्मण परिषद, शाखा रतलाम के पदाधिकारियों ने इस सहयोग के लिए पंडित जितेंद्र नारायण नागर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के जागरूक और सहयोगी लोगों के योगदान से ही ऐसे आयोजन सफल बनते हैं। परिषद ने उनके इस प्रेरणादायी सहयोग की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए अनुकरणीय पहल बताया।
Author: MP Headlines