डीएसपी पदोन्नति पर सुरेंद्र गडरिया का भव्य स्वागत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशु निनामा ने दी शुभकामनाएं

रावटी। थाना प्रभारी रावटी से पदोन्नत होकर डीएसपी बने  सुरेंद्र गडरिया का गुरुवार को जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशु निनामा के नेतृत्व में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं सहयोगियों ने आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया।

इस अवसर पर केशु निनामा ने  गडरिया को डीएसपी पद पर पदोन्नति मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी कार्यशैली, सरल स्वभाव, अनुशासित व्यवहार और जनता के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण ने उन्हें यह सम्मान दिलाया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि गडरिया भविष्य में भी अपनी कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी से उत्कृष्ट सेवाएं देते हुए निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे।

स्वागत कार्यक्रम के दौरान पूरी टीम ने पुष्पमाला एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर  गडरिया का अभिनंदन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की कामना की। इस अवसर पर उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि उनकी पदोन्नति पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।

MP Headlines
Author: MP Headlines