शासकीय माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर सैलाना में नई जिम्मेदारी स्टाफ ने किया आत्मीय स्वागत
सैलाना। शासकीय सांदीपनि विद्यालय सैलाना (जनजातीय कार्य विभाग) में वरिष्ठ उच्च माध्यमिक शिक्षक के रूप में सेवाएं दे रहीं श्रीमती जयश्री शर्मा ने शासन के आदेशानुसार शासकीय माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर, सैलाना में प्रभारी प्राचार्य के पद का दायित्व ग्रहण किया।

अंग्रेजी विषय की वरिष्ठ शिक्षिका जयश्री शर्मा लंबे समय से शासकीय सांदीपनि विद्यालय सैलाना में अपनी सेवाएं दे रही हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उनके अनुभव को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पूर्व भी वे झाबुआ जिले में प्रभारी प्राचार्य के दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुकी हैं।
स्टाफ ने किया पुष्पहार से स्वागत
प्रभारी प्राचार्य का पदभार ग्रहण करने पर शासकीय माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर के स्टाफ सदस्यों ने श्रीमती जयश्री शर्मा का पुष्पहार पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। स्टाफ ने विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन एवं सर्वांगीण विकास के लिए उनके साथ पूर्ण सहयोग करने का विश्वास दिलाया।
वहीं, सांदीपनि विद्यालय के स्टाफ सदस्यों ने भी श्रीमती शर्मा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की कामना की।
छात्राओं में भी उत्साह का माहौल
नई प्रभारी प्राचार्य के रूप में जयश्री शर्मा की नियुक्ति से माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर की छात्राओं में भी उत्साह और प्रसन्नता का वातावरण है। विद्यालय परिवार को उम्मीद है कि उनके अनुभव एवं कुशल नेतृत्व से संस्थान को नई दिशा मिलेगी तथा शिक्षा एवं छात्राओं के सर्वांगीण विकास के क्षेत्र में विद्यालय नई उपलब्धियां हासिल करेगा।
Author: MP Headlines



