रतलाम को मिली अत्याधुनिक UIDAI आधार सेवा केंद्र की सौगात

प्रदेश का 16वां जिला जहां शुरू हुआ UIDAI संचालित आधार सेवा केंद्र, सप्ताह के सातों दिन मिलेगी सुविधा

रतलाम। आधार सेवाओं को आम नागरिकों तक अधिक सुगमता, पारदर्शिता और दक्षता के साथ पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने रतलाम में अत्याधुनिक आधार सेवा केंद्र का संचालन आम जनता के लिए प्रारंभ कर दिया है। रतलाम प्रदेश का 16वां जिला है, जहां UIDAI संचालित आधार सेवा केंद्र की सुविधा उपलब्ध हुई है।

नागरिक अब आधार से संबंधित विभिन्न सेवाओं के लिए देवास के 21/3/2814, महू रोड, MRF टायर्स एजेंसी के पास एवं समता सागर होटल, चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट फाइनेंस के नीचे, कलेक्टर कार्यालय के सामने वाली सड़क, रतलाम-457001 स्थित नवीन UIDAI आधार सेवा केंद्र पर पहुंच सकते हैं।

सप्ताह के सातों दिन खुलेगा केंद्र

नए आधार सेवा केंद्र की खासियत यह है कि यह सप्ताह के सातों दिन संचालित होगा। इससे कामकाजी लोगों, व्यवसायियों और अन्य नागरिकों को आधार संबंधी कार्यों के लिए अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।

दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिक और गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्था

केंद्र को नागरिकों के लिए अधिक सुलभ बनाने के उद्देश्य से दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिकों और गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष सर्विस काउंटर बनाए गए हैं। इससे इन वर्गों के लोगों को आधार संबंधी सेवाएं प्राप्त करने में प्राथमिकता और सुविधा मिल सकेगी।

ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की सुविधा

आधार सेवा केंद्र पर नागरिकों के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की सुविधा भी उपलब्ध है। नागरिक अपनी सुविधा के अनुसार समय स्लॉट बुक कर निर्धारित समय पर केंद्र पहुंचकर कम इंतजार में अपना कार्य करा सकेंगे।

रतलाम में अत्याधुनिक UIDAI आधार सेवा केंद्र शुरू होने से जिले के नागरिकों को आधार से जुड़ी सेवाओं के लिए बेहतर, व्यवस्थित और सुविधाजनक व्यवस्था मिलने की उम्मीद है।

स्थान: UIDAI आधार सेवा केंद्र, महू रोड, रतलाम
पिन कोड: 457001, मध्य प्रदेश

मैप लोकेशन: दिए गए Google Maps लिंक के माध्यम से केंद्र का स्थान देखा जा सकता है।

https://maps.app.goo.gl/D63H63i83UcxD18X9?g_st=awb

MP Headlines
Author: MP Headlines