पद्मावती देवी चत्तर की पुण्य स्मृति में विद्यार्थियों को स्कूली बैग एवं अध्ययन सामग्री वितरित

नामली। स्व. श्रीमती पद्मावती देवी चत्तर की पुण्य स्मृति में श्री सादिपनी हायर सेकंडरी स्कूल, नामली में प्राथमिक शाला के सभी विद्यार्थियों को स्कूली बैग एवं पाठ्य-अध्ययन सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं का स्वागत कर उनका सम्मान भी किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने स्व. श्रीमती पद्मावती देवी चत्तर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सामाजिक सरोकारों को याद किया। विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री एवं बैग वितरित कर शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम में संजय मेहता, विधायक प्रतिनिधि नगर परिषद नामली, सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश राठौड़, सामाजिक कार्यकर्ता महावीर गादिया, जीवदया परिवार से पंकज कुमार जैन, बंशीलाल कुमावत, विधायक प्रतिनिधि शासकीय महाविद्यालय नामली, दिनेश कुमार चत्तर, प्राचार्य श्रीमती अनुसुइया पिपरीवाल, शिक्षिका श्रीमती प्रतिभा बैरागी, श्रीमती शक्तावत सहित विद्यालय स्टाफ एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

अतिथियों ने चत्तर परिवार द्वारा स्व. श्रीमती पद्मावती देवी चत्तर की पुण्य स्मृति में किए गए इस सेवा कार्य की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में उपस्थितजनों ने चत्तर परिवार का आभार व्यक्त किया।

MP Headlines
Author: MP Headlines