सैलाना। सैलाना नगर के जुनावास स्थित श्रीराम जानकी मंदिर पर सकल पंच पाटीदार समाज द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान गंगा महोत्सव का आज भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया। सात दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण कर धर्मलाभ लिया।

कथा का वाचन पंडित श्री महादेव जी भटगुरु द्वारा किया गया, जिन्होंने श्रीमद्भागवत के विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, संस्कार और सदाचार का संदेश दिया।
कथा के समापन अवसर पर आपका अपना परिवार द्वारा समारोह का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं एवं आयोजन समिति के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

आयोजकों ने सात दिवसीय कथा को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी समाजजनों, श्रद्धालुओं एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। धार्मिक आयोजन ने पूरे क्षेत्र में भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण का निर्माण किया।
Author: MP Headlines





