पूर्व विधायक संगीता चारेल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से की सौजन्य भेंट

सैलाना विधानसभा की राजनीतिक परिस्थितियों और विकास कार्यों को लेकर हुई चर्चा

सैलाना। सैलाना विधानसभा की पूर्व विधायक संगीता चारेल ने गुरुवार को भोपाल में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। इस दौरान सैलाना विधानसभा क्षेत्र की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों सहित क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों एवं जनहित के विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

भेंट के दौरान पूर्व विधायक चारेल ने सैलाना विधानसभा क्षेत्र की वर्तमान राजनीतिक गतिविधियों तथा जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों से प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल को अवगत कराया। साथ ही क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की स्थिति और भविष्य में आवश्यक विकास योजनाओं को लेकर भी चर्चा की गई।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष क्रांति जोशी, पार्षद विशाल धभाई सहित भाजपा के अन्य नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पूर्व विधायक संगीता चारेल की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से हुई इस मुलाकात को सैलाना विधानसभा क्षेत्र की आगामी राजनीतिक गतिविधियों और संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

MP Headlines
Author: MP Headlines