सरस्वती शिशु मंदिर बोदिना में संकुल स्तरीय शारीरिक एवं बौद्धिक प्रतियोगिता आयोजित

सैलाना/बोदिना। रत्नपुरी ग्राम भारती शिक्षा समिति द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर बोदिना में पलसोड़ा संकुल स्तरीय शारीरिक एवं बौद्धिक प्रतियोगिताओं का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। प्रतियोगिता में संकुल के अंतर्गत आने वाले विभिन्न विद्यालयों के भैया-बहनों ने सहभागिता करते हुए अपनी खेल प्रतिभा एवं बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां शारदा एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। अतिथियों ने गोला फेंककर प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद सदस्य संजय जैन, सरपंच रमेशचंद्र परिहार, संकुल प्रमुख लोकेंद्र सिंह, शारीरिक प्रमुख हरिओम चौधरी सहित प्रभुलाल पाटीदार, समरथ पाटीदार एवं दिलीप सिंह उपस्थित रहे।

प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने विभिन्न शारीरिक एवं बौद्धिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। खेल आयोजनों के दौरान विद्यार्थियों में अनुशासन, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, आत्मविश्वास और खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला।

आयोजन के दौरान विद्यालय परिवार एवं आचार्यों ने प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया तथा प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। आयोजन के समापन पर सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

MP Headlines
Author: MP Headlines