सैलाना। नगर में हरतालिका तीज का पर्व श्रद्धा, आस्था व भक्ति भाव के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना करते हुए विधि-विधान से व्रत रखा। महिलाओं ने दिनभर उपवास रखकर तीज माता एवं भगवान शिव-पार्वती की पूजा-अर्चना की।

शाम के समय महिलाएं सज-धजकर मंदिर पहुंचीं और सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना कर व्रत कथा सुनी। इस दौरान मंदिरों में भजन-कीर्तन भी हुए। पूरी रात जागरण कर महिलाओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान शिव-पार्वती का स्मरण किया। व्रतधारी महिलाओं ने बताया कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा कर अखंड सौभाग्य, पति की दीर्घायु तथा परिवार में सुख-शांति की प्रार्थना की जाती है। बता दे की गणेश चतुर्थी एवं हरतालिका तीज एक ही दिन होने से महिलाओं ने लड्डुओं के भोग का आनंद नहीं ले पाई।
Author: MP Headlines


