जूनावास के राजा श्री गणेश जी की स्थापना, श्रद्धा और उत्साह से उमड़ा भक्तों का सैलाब

सुरक्षा की दृष्टि से पंडाल में लगाए सीसीटीवी कैमरे, समिति की पहल बनी अनुकरणीय संदेश

सैलाना। रतलाम जिले के सैलाना नगर में सोमवार को जूनावास स्थित जूनावास के राजा श्री गणेश जी की विधिवत स्थापना श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ की गई। स्थापना अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं धर्मप्रेमी नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बच्चे, युवा, बुजुर्ग, महिलाएं एवं पुरुष सभी ने सहभागिता कर भगवान श्री गणेश के दर्शन एवं पूजन का लाभ लिया।

स्थापना के पश्चात पंडाल में प्रथम दिवस की आरती भव्य श्रद्धा के साथ संपन्न हुई। भक्तों ने भगवान गणेश जी के दर्शन कर सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की। पूरे पंडाल परिसर में भक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा। यहां प्रतिदिन रात्रि 8:30 बजे महा आरती होगी।

*सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए*
जूनावास के राजा गणेश उत्सव समिति के सदस्य एवं पार्षद प्रतिनिधि राजेश पाटीदार ने बताया कि इस बार सुरक्षा व्यवस्था को विशेष प्राथमिकता देते हुए पंडाल परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति को देखते हुए समिति की यह पहल सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

पंडाल में सीसीटीवी कैमरे लगाने की यह पहल अन्य गणेश उत्सव समितियों के लिए भी एक सकारात्मक और अनुकरणीय संदेश है। शहर के अन्य पंडालों में भी समितियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सीसीटीवी कैमरे लगाने चाहिए, ताकि उत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत बनी रहे।

MP Headlines
Author: MP Headlines