सुरसुरा से दिव्य ज्योति लेकर पहुंचे श्रद्धालुओं का महुडीपाड़ा स्थित सगस बावजी मंदिर परिसर में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इसके बाद डीजे की भक्तिमय धुन, नाचते-गाते श्रद्धालुओं और “जय वीर तेजाजी महाराज” के जयघोष के साथ एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा महुडीपाड़ा से प्रारंभ होकर देवगढ़ मार्ग से होते हुए सकरावदा स्थित तेजाजी महाराज के मुख्य मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर दिव्य ज्योति के दर्शन किए।

मंदिर परिसर पहुंचने पर दिव्य ज्योति को पूर्ण विधि-विधान के साथ तेजाजी महाराज के मंदिर में स्थापित किया गया। इसके पश्चात महाआरती और विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन हुआ। इस धार्मिक आयोजन में आसपास के ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ अर्जित किया और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
Author: MP Headlines


