सहायक संचालक सुन्दर खन्ना को सैलाना जनपद पंचायत सीईओ का प्रभार

सैलाना। रतलाम जिले के सैलाना जनपद पंचायत सैलाना में प्रशासनिक व्यवस्था के तहत सहायक संचालक (जिला पंचायत राज अधि.) श्रीमती सुन्दर खन्ना को जनपद पंचायत सैलाना के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) का प्रभार सौंपा गया है। प्रभार ग्रहण के दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष कैलाशी रामचन्द्र चारेल सहित जनपद पंचायत का स्टाफ मौजूद रहा।

प्रभार सौंपे जाने के अवसर पर जनपद पंचायत कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति रही। इस दौरान श्रीमती सुन्दर खन्ना ने जनपद पंचायत की प्रशासनिक एवं विकास संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा कार्यालयीन कार्यप्रणाली से संबंधित आवश्यक जानकारी अधिकारियों-कर्मचारियों से प्राप्त की।

जनपद पंचायत सीईओ का प्रभार मिलने के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विकास कार्यों, पंचायतों की प्रशासनिक गतिविधियों, शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा पंचायत स्तर पर संचालित कार्यों की मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी भी उनके मार्गदर्शन में रहेगी।

इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष कैलाशी बाई चारेल सहित जनपद पंचायत का स्टाफ उपस्थित रहा। प्रभार ग्रहण के साथ ही जनपद पंचायत की आगामी कार्यप्रणाली को लेकर प्रशासनिक स्तर पर गतिविधियां आगे बढ़ने की उम्मीद है।

MP Headlines
Author: MP Headlines