भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ

रतलाम। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा, समर्पण एवं जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला रतलाम द्वारा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अनुकूल सोनी के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन लक्ष्मीनारायण पांडे मेडिकल कॉलेज में हुआ रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं की सहभागिता रही । इस रक्तदान शिविर में 101 यूनिट रक्तदान किया गया।

इस सेवा कार्य का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ युवाओं एवं आमजन को रक्तदान के प्रति जागरूक करना था रक्तदान एक महत्त्वपूर्ण सामाजिक सेवा है, जिसके माध्यम से किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने में अपना योगदान दे सकते हैं।

रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप जी उपाध्याय, रतलाम महापौर श्री प्रहलाद जी पटेल, रतलाम विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री मनोहर जी पोरवाल, युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री श्री विप्लव जी जैन, जिला भाजपा उपाध्यक्ष श्री जुबिन जी जैन एवं पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश मंत्री श्री बलवंत जी भाटी, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री अनुकूल जी सोनी, जिला महामंत्री श्री कृष्णा जी डिंडोर सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

MP Headlines
Author: MP Headlines