सेवा संकल्प अभियान के तहत करीब 3 हजार दीप प्रज्ज्वलित, वार्डों में भी हुए आयोजन; जनप्रतिनिधि, अधिकारी और नागरिक रहे सहभागी
सैलाना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को सैलाना नगर में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के निर्देशानुसार चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से सेवा, सुशासन, जनकल्याण और नागरिक सहभागिता का संदेश दिया गया। नगर में करीब 3 हजार दीपक प्रज्ज्वलित किए गए।

कार्यक्रम को लेकर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रातः से ही नगर के विभिन्न वार्डों और क्षेत्रों में घर-घर पहुंचकर नागरिकों को दीपक वितरित किए तथा शाम 7 बजे दीप प्रज्ज्वलित करने का आग्रह किया। शाम होते ही नगरवासियों ने अपने-अपने घरों में दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद व्यक्त किया। इससे सैलाना नगर में उत्सव जैसा वातावरण दिखाई दिया।
इसी क्रम में सैलाना बस स्टैंड स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय परिसर में भी सामूहिक रूप से ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम हुआ। वहीं नगर परिषद द्वारा नगर के सभी वार्डों में भी आयोजन कर नागरिकों को अभियान से जोड़ा गया। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से ‘सेवा से संकल्प’ विषय पर आकर्षक रंगोली बनाई गई, जिसने आयोजन स्थल की शोभा बढ़ाई।
अधिकारियों की रही सहभागिता
कार्यक्रम में एसडीएम सुनील जायसवाल, तहसीलदार मनीष जैन, नगर परिषद सीएमओ नीतु सिंह, परियोजना अधिकारी ज्योति गोस्वामी एवं दीपा चौधरी सहित प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
जनप्रतिनिधि एवं भाजपा पदाधिकारी रहे मौजूद
आयोजन में भाजपा महिला मोर्चा ग्वालियर संभाग प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष क्रांति जोशी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक संगीता चारेल, जनपद अध्यक्ष कैलाशी चारेल, भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज राठौर, भाजयुमो जिला अध्यक्ष अनुकूल सोनी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष गोविंद डामोर, किसान मोर्चा जिला महामंत्री बद्रीलाल चौधरी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष देवचंद पाटीदार, महेंद्र जाट एवं अनोखीलाल पाटीदार सहित भाजपा पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

इसके अलावा पार्षद आशा किशोर कसेरा, हेमलता विशाल धबाई, मुकेश पाटीदार, चंदा दिनेश पारगी, कुलदीप कुमावत, गोपाल जाट, लखन चंदेल, शेर सिंह राठौड़, गोपाल पाटीदार, सुनील पाटीदार, रमेश बैरागी, दिनेश आसरा, भूपेंद्र जायसवाल, ललित कसेरा, मन्नालाल पाटीदार, किशोर पाटीदार, किशोर बैरागी, हिम्मत पाटीदार, दिनेश पाटीदार, हरीश कसेरा, राजेश कसेरा, अनूप कसेरा, एल्डरमैन वर्दीचन्द्र पाटीदार, सपना खराड़ी, नाथूलाल राठौर, रवि शर्मा, किरण माहेश्वरी एवं मनीषा सिलावट सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि नगर परिषद सैलाना द्वारा नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के निर्देशानुसार 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जा रहा है। ‘आशीर्वाद का दीया’ इसी अभियान के अंतर्गत आयोजित प्रमुख कार्यक्रमों में शामिल रहा, जिसमें नगरवासियों की सहभागिता के साथ सेवा, जनकल्याण और संकल्प का संदेश दिया गया।
Author: MP Headlines


