तीन छात्राओं का संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन
रतलाम। मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग, भोपाल द्वारा जारी खेल कैलेंडर वर्ष 2026-27 के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में डॉ. कैलासनाथ काटजू विधि महाविद्यालय, रतलाम की महिला बैडमिंटन टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का स्थान प्राप्त किया।
दिनांक 19 सितंबर 2026 को आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में महाविद्यालय की महिला टीम ने उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। टीम के प्रदर्शन के आधार पर महाविद्यालय की तीन छात्राओं का संभाग स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।
चयनित खिलाड़ियों में प्रचिती गेरा (बी.ए.एल.-एल.बी. प्रथम वर्ष), अर्चना पाटीदार (एल.एल.बी. प्रथम वर्ष) एवं अक्षिता पाटीदार (एल.एल.बी. प्रथम वर्ष) शामिल हैं।
महाविद्यालय में हर्ष का माहौल
छात्राओं की इस उपलब्धि से महाविद्यालय में हर्ष का माहौल है। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अनुराधा तिवारी एवं प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी तथा सहायक प्राध्यापक डॉ. जितेंद्र शर्मा ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
डॉ. जितेंद्र शर्मा ने बताया कि चयनित खिलाड़ी उज्जैन संभाग में आयोजित होने वाली संभाग स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लेंगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी संभाग स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगी।
इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राओं ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
Author: MP Headlines


