विभाग के पोर्टल www.farmer.mpdage.mp.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते है
रतलाम 25 सितंबर 2026/ सहायक कृषि यंत्री कृषि अभियांत्रिकी रतलाम ने बताया कि कृषि क्षेत्र में यंत्रीकरण को बढ़ावा देने एवं पराली एवं नरवाई प्रबंधन हेतु कृषि अभियांत्रिकी संचालनालय, भोपाल द्वारा विभिन्न कृषि यंत्रों पर आवेदन आमंत्रित किए गए है।
कृषकों को कृषि फसलों के अवशेष प्रबंधन हेतु श्रेडर/मल्चर, बेलर, स्लेशर, SMS स्ट्रॉ मेनेजमेंट सिस्टम, है रेक एवं रोटोकल्टीवेटर जैसे आधुनिक कृषि यंत्रों के ऑनलाइन आवेदन विभाग के पोर्टल www.farmer.mpdage.mp.gov.in के माध्यम से आमंत्रित किए गए है।
आवेदक सहायक कृषि यंत्री, रतलाम के नाम से डिमांड ड्राफ्ट बैंक से बनवा कर 24 सितंबर से 06 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। कंप्यूटराइज्ड लॉटरी 07 अक्टूबर 2026 को संपादित की जाएगी।
सामान्य वर्ग के कृषक खातेदार जिनके नाम 2 हेक्टेयर से ज्यादा भूमि दर्ज हो वह यंत्र की कीमत के 40% अनुदान तथा सामान्य वर्ग के कृषक खातेदार जिनके नाम 2 हेक्टेयर से कम भूमि, सभी महिला कृषक खातेदार, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के कृषक खातेदार यंत्र की कीमत के 50% अनुदान के पात्र रहेंगे।
श्रेडर/मल्चर के लिए 5,500 रुपये स्लेशर के लिए 2,000 रुपये हे रेक/स्ट्रॉ रेक के लिए 5,000 रुपये बेलर के लिए 15,000 रुपये SMS स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम के लिए 3,500 रुपये एवं रोटोकल्टीवेटर के लिए 2,500 रुपये धरोहर राशि निर्धारित है।
SMS – स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम के आवेदन के लिए वह व्यक्ति जिसके नाम कम्बाइन हार्वेस्टर पंजीकृत है, पात्र है। अधिक जानकारी के लिए पोर्टल www.farmer.mpdage.mp.gov.in पर उपलब्ध विज्ञापन देख सकते है अथवा कार्यालय सहायक कृषि यंत्री, रतलाम से संपर्क किया जा सकता है।
Author: MP Headlines

