ढोढर एवं रिंगनोद में आज से गेहूं उपार्जन प्रारंभ

रतलाम 9 अप्रैल / शासन के निर्देशानुसार आज जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन का कार्य जावरा क्षेत्र की रिगनोद एवं ढोढर से प्रारंभ हो गया है।  ढोढर के सांवलिया वेयरहाउस एवं रिंगनोद समिति अंतर्गत श्री कृष्ण वेयरहाउस पर गेहूं खरीदी शुरू कर दी गई है। केन्द्र पर आने वाले किसानों का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया गया ।

जिला प्रशासन द्वारा किसानों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय पर अपने स्लॉट अनुसार केंद्र पर पहुंचकर गेहूं विक्रय करें एवं शासन की योजना का लाभ उठाएं।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp