रतलाम। कलेक्टर कार्यालय (स्थापना शाखा) द्वारा जारी नवीन प्रशासनिक आदेश के तहत जिले में तहसील स्तर पर महत्वपूर्ण तबादले किए गए हैं। आदेश के अनुसार जावरा तहसील के प्रभारी तहसीलदार श्री पारस वेश का स्थानांतरण कर उन्हें अब सैलाना में कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के पद पर पदस्थ किया गया है।
वहीं, जिला धार से स्थानांतरित होकर आए श्री सहदेव मोरे को जावरा तहसील का प्रभारी तहसीलदार नियुक्त किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
प्रशासनिक कार्यों को सुचारू एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किए गए इस फेरबदल को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। स्थानीय स्तर पर भी इस बदलाव को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं, वहीं अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के साथ कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
Author: MP Headlines














