सैलाना। रतलाम जिले के सैलाना नगर के भारतीय डाक विभाग में अपनी उत्कृष्ट सेवाओं और सरल व्यक्तित्व के लिए पहचाने जाने वाले अनूडाकपाल (SPM) श्री रमेश चन्द्र बसेर का तीनवर्षीय उपरांत सफल कार्यकाल पूर्ण होने पर सैलाना डाकघर से रतलाम (न्यू कलेक्टर रतलाम) स्थानांतरण हुआ। बसेर के स्थानांतरण होने के अवसर पर शनिवार को सैलाना डाकघर में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया, जिसमें कर्मचारियों और नगरवासियों ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।

डाकघर के सहकर्मी—योगेश शर्मा (PA) एवं रणछोड़ परिहार (पोस्टमेन) सहित समस्त स्टाफ तथा क्षेत्र के जीडीएस कर्मचारियों ने भी उनकी कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि श्री बसेर ने हमेशा टीम भावना के साथ कार्य किया और हंसी-मजाक के माहौल में भी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया।
विदाई समारोह में जी डी एस कर्मचारियों द्वारा विधिवत कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें समरथ राठौर, कैलाश चन्द्र शर्मा, रणछोड़ पाटीदार, कु. प्रज्ञा राठौर, लेनी चण्डालिया, आराधना, अक्षत चौहान, वैभव, प्रवेश, गौतम एवं पुरन सहित कई कर्मचारी उपस्थित रहे।

अपने कार्यकाल के दौरान श्री बसेर ने न केवल डाक सेवाओं को सुचारु रूप से संचालित किया, बल्कि आमजन के कार्यों को सहज, सरल और त्वरित ढंग से पूर्ण कर विशेष पहचान बनाई। उनकी विनम्रता, सहजता और सेवा भावना के कारण सैलाना के नागरिकों में डाकघर के प्रति विश्वास और संतुष्टि का भाव लगातार बढ़ा।
कार्यक्रम में डाकघर बचत खाता एजेंट अभय संघवी, दीपेश राठौर, पूर्व पोस्ट मास्टर आर.सी. कटारिया, शरद शिकारी, हेमंत कुमावत विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अंत में सभी ने श्री बसेर के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके कार्यकाल को “सेवा, समर्पण और सरलता का आदर्श उदाहरण” बताया।
इस विदाई समारोह के क्षण पर बसेर ने कहा कि आप सभी कर्मचारियों, सहयोगियों के साथ कार्य करने में उत्साह रहा है। मैं चाहता हूं कि, आप सभी भी भविष्य में जिस भी पद पर रहे, अपने पद के अनुरूप जो भी कार्य हो विनम्रता से करें विनम्रता से ही आपके कार्य की पहचान होती है। कार्यक्रम का संचालन योगेश शर्मा (PA डाकघर सैलाना) ने किया, एवं आभार प्रज्ञा राठौर ने माना।
Author: MP Headlines












