सैलाना में सार्वजनिक शौचालय की कमी बनी गंभीर समस्या, एल्डरमैन नाथूलाल राठौड़ ने उठाई आवाज

सैलाना। रतलाम  जिले की नगर परिषद सैलाना क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालयों की उचित व्यवस्था न होने का मुद्दा अब गंभीर जनसमस्या बनता जा रहा है। इस समस्या को लेकर नव नियुक्त एल्डरमैन नाथूलाल राठौड़ ने जनहित में पहल करते हुए नगर परिषद के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया है।

उन्होंने अपने आवेदन में बताया कि नगर के तीन बत्ती चौराहा परिसर व सागर घाटी क्षेत्र में वर्तमान में शौचालय की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। केवल औपचारिकता निभाते हुए एक फटी हुई जाली (नेट) लगा दी गई है, जिससे न तो स्वच्छता बनी रहती है और न ही गोपनीयता सुनिश्चित हो पाती है।इस स्थिति के कारण आमजन, विशेषकर महिलाओं को भारी असुविधा और शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा है। यह न केवल स्वच्छता के मानकों के खिलाफ है, बल्कि महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा पर भी सवाल खड़े करता है।

एल्डरमैन राठौड़ ने नगर परिषद से मांग की है कि—
संबंधित स्थान पर पक्का एवं सुरक्षित सार्वजनिक शौचालय का निर्माण किया जाएमहिलाओं की गोपनीयता और सुरक्षा सुनिश्चित की जाएस्वच्छता व्यवस्था में तत्काल सुधार किया जाएउन्होंने कहा कि यह केवल एक सुविधा का मुद्दा नहीं, बल्कि सम्मान और स्वास्थ्य से जुड़ा विषय है, जिस पर शीघ्र कार्रवाई आवश्यक है।नगर हित में उठाई गई इस पहल को स्थानीय लोगों का समर्थन मिल रहा है और नागरिकों ने भी नगर परिषद से जल्द समाधान की अपेक्षा जताई है।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp