सैलाना। रतलाम।सैलाना शहर कांग्रेस को नया नेतृत्व मिलने के साथ ही संगठन में नई ऊर्जा का संचार देखने को मिल रहा है। गत दिनों जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक हर्ष विजय गेहलोत द्वारा सैलाना शहर कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष सुशील मांडोत का भव्य स्वागत कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर हर्ष व्यक्त किया।

इस अवसर पर कांग्रेस परिवार के कई वरिष्ठ व युवा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान संगठन को मजबूत बनाने, जनहित के मुद्दों पर संघर्ष को तेज करने और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर सार्थक चर्चा हुई।कार्यक्रम में सुशील मांडोत को विधिवत नियुक्ति पत्र भी सौंपा गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्ष विजय गेहलोत ने विश्वास जताया कि मांडोत के नेतृत्व में सैलाना कांग्रेस नई ऊंचाइयों को छुएगी और आमजन की आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा।

ज्ञात हो कि हाल ही में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन विस्तार के तहत सैलाना नगर के सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसी क्रम में पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सैलाना व पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष जगदीश पाटीदार को जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं सुशील मांडोत को सैलाना शहर कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
गेहलोत के निवास पर आयोजित इस स्वागत समारोह में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांडोत का पुष्प मालाओं से स्वागत अभिनंदन किया और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। बता दे की सैलाना शहर नगर कांग्रेस अध्यक्ष का पद पूर्व में पार्षद मंगलेश कसेरा के पास रहा है, उनके स्थान पर मांडोत को यह कमान सौपी गई है।
Author: MP Headlines












