रतलाम विकास प्राधिकरण में नई टीम का गठन: मनोहर पोरवाल अध्यक्ष, प्रवीण सोनी व गोविंद काकानी उपाध्यक्ष नियुक्त

रतलाम। रतलाम ज़िला विकास प्राधिकरण में नए नेतृत्व की घोषणा के साथ ही संगठनात्मक ढांचे को मजबूती मिली है। प्राधिकरण के अध्यक्ष पद पर मनोहर पोरवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि उपाध्यक्ष पद पर प्रवीण सोनी एवं गोविंद काकानी को नियुक्त किया गया है।

इसके साथ ही प्राधिकरण में सदस्य के रूप में धीरज व्यास, राखी व्यास, किरण महावर, राजेंद्र सिंह गोयल एवं राजेंद्र मौर्य को मनोनीत किया गया है। इस नियुक्ति पर रतलाम विधायक एवं मंत्री चैतन्य काश्यप ने पुष्पगुच्छ भेटकर माला पहनकर शुभकामनाएं दी।

राज्य शासन ने मध्य प्रदेश नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम, 1973 की धारा-40 के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए रतलाम विकास प्राधिकरण में नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं

नई टीम के गठन से शहर के विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। माना जा रहा है कि यह टीम रतलाम के समग्र विकास, अधोसंरचना विस्तार और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए योजनाओं को प्रभावी रूप से जमीन पर उतारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp