चलती कार में वायरिंग फॉल्ट से उठे धुएं के गुबार, मैकेनिक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

सैलाना। नगर में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब चलती कार में तकनीकी व अचानक वायरिंग फॉल्ट के कारण धुआं उठने लगा। देखते ही देखते वाहन धुएं से भर गया, जिससे आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार यह वाहन (MP 43 CA 4889) पूर्व नगर पंचायत सैलाना के सीएमओ जीवनराय माथुर का बताया जा रहा है। वाहन में पहले से तकनीकी समस्या होने पर उन्होंने मैकेनिक भरत रजक को इसकी सूचना दी थी। मैकेनिक भरत रजक वाहन को चेकअप कर रहा था। तत्परता और सूझबूझ का परिचय दिया। उन्होंने तुरंत स्थिति को नियंत्रित करते हुए धुएं पर काबू पाया, जिससे संभावित बड़ा हादसा टल गया। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं होती, तो वाहन में आग लगने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता था। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मैकेनिक भरत रजक की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp