सैलाना बायपास बना मौत का रास्ता! बढ़ते हादसों से दहशत, स्पीड ब्रेकर नहीं लगे तो होगा बड़ा आंदोलन

सैलाना। सैलाना नगर का सैलाना बायपास अब आमजन के लिए सुविधा नहीं, बल्कि खतरे का पर्याय बनता जा रहा है। लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं ने इस मार्ग को “हादसों का हॉटस्पॉट” बना दिया है, जिससे लोगों में भारी आक्रोश और भय का माहौल व्याप्त है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला ने सख्त रुख अपनाते हुए मध्यप्रदेश सड़क परिवहन निगम के महाप्रबंधक भरत यादव को पत्र लिखकर तत्काल प्रभाव से सुरक्षा उपाय लागू करने की मांग की है।

पत्र में स्पष्ट किया गया है कि सैलाना बायपास पर यातायात का दबाव तेजी से बढ़ा है। भारी वाहनों के साथ स्थानीय आवाजाही के कारण यहां आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हो रही हैं। खासकर प्रमुख चौराहों और क्रॉसिंग पॉइंट्स पर तेज और अनियंत्रित गति सबसे बड़ा खतरा बन चुकी है।

सभी प्रमुख स्थानों पर मानक स्पीड ब्रेकर (गति अवरोधक) लगाए जाएंदुर्घटना संभावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड लगाए जाएंरात्रि में सुरक्षा हेतु रेडियम संकेतक अनिवार्य किए जाएं
चैतन्य शुक्ला ने सड़क निर्माण एजेंसी और ठेकेदार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सड़क का निर्माण तकनीकी मानकों की अनदेखी कर किया गया है। यही वजह है कि अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है और कई लोग स्थायी रूप से घायल हुए हैं।

उन्होंने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सुधार कार्य शुरू नहीं हुआ और स्पीड ब्रेकर नहीं बनाए गए, तो जनहित में उग्र आंदोलन किया जाएगा।अब सवाल यह है कि क्या प्रशासन इस “मौत के रास्ते” को सुरक्षित बना पाएगा, या फिर हादसों का सिलसिला यूं ही जारी रहेगा?

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp