आधी रात कालिका माता मंदिर में चोरी का प्रयास, ताले तोड़े… संभावित पुलिस गश्त देख दानपात्र छोड़ भागे बदमाश

रतलाम / सैलाना।नगर के आस्था और श्रद्धा के प्रमुख केंद्र कालिका माता मंदिर में रविवार देर रात चोरी के प्रयास की सनसनीखेज घटना सामने आई है। अज्ञात बदमाशों ने मंदिर के मुख्य ताले तोड़कर अंदर प्रवेश करने की कोशिश की और रेलिंग का दरवाजा भी क्षतिग्रस्त कर दिया। बदमाश मंदिर का दानपात्र उठाकर  स्थान से अलग रखा दिखा, लेकिन आशंका है कि पुलिस गश्ती वाहन को आता देख वे घबराकर दानपात्र वहीं छोड़कर फरार हो गए।

घटना के बाद पूरे नगर में हड़कंप मच गया।  बताया जा रहा है कि है ऐसी आशंका है। जिससे क्षेत्रवासियों में नाराजगी बढ़ गई है।जानकारी के अनुसार रविवार सुबह मंदिर के पुजारी पंडित नवनीत शर्मा जब मंदिर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे के ताले टूटे मिले। अंदर जाकर देखा तो रेलिंग टूटी हुई थी और दानपात्र अपनी जगह से हटा मिला इसके बाद तत्काल सैलाना पुलिस को सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि घटना के एक दिन पूर्व भी पानी की मोटर चोरी की सूचना भी दी गई थी।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि देर रात पुलिस की गश्ती गाड़ी मंदिर क्षेत्र से गुजर रही थी। माना जा रहा है कि पुलिस वाहन को देखकर बदमाश जल्दबाजी में दानपात्र छोड़कर भाग निकले। घटनास्थल पर खून के धब्बे भी मिले हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि ताला या रेलिंग तोड़ते समय कोई आरोपी घायल हो गया होगा।

सूचना मिलते ही एएसआई हीतेंद्र सिंह परिहार, आरक्षक फकीरचंद सोलंकी एवं मुरली कटारिया मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने मंदिर परिसर सहित आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया।

घटना की जानकारी मिलते ही मंदिर समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौके पर पहुंच गए। मंदिर समिति अध्यक्ष राकेश चंदेल, ओंकारलाल पांचाल, घनश्याम कसेरा सहित अन्य सदस्यों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और घायल संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है। धार्मिक स्थल पर चोरी के प्रयास की इस घटना से नगरवासियों में चिंता का विषय बना हुआ है।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

टंकी चौराहा बायपास हादसे पर नगरवासियों ने उठाई पूर्व विधायक गेहलोत से स्थायी सुरक्षा व्यवस्था की मांग, जिला प्रमुख व महाप्रबंधक, एम.पी.आर.डी.सी. (MPRDC)“ को अवगत कराएं हादसे रोकने के इंतज़ाम जरूरी”

Read More »