रतलाम /ग्राम सांवलिया रुंडी। सांवलिया रुंडी रतलाम में भील समाज द्वारा प्रतिभावान विद्यार्थियों के सम्मान एवं पांच कुंडीय गायत्री हवन यज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रामदेवजी प्रांगण में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। हवन यज्ञ आचार्य पातीराम शर्मा, ईश्वर प्रसाद शर्मा, दामोदर राव एवं कृष्ण वल्लभ के सान्निध्य में संपन्न हुआ। यज्ञ गांव की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना के साथ आयोजित किया गया।

यह आयोजन आदिवासी एकता परिषद, अखिल भारतीय भील समाज, जय आदिवासी युवा शक्ति, आदिवासी छात्र संगठन, वीर एकलव्य आदिवासी सामाजिक सेवा संस्था, महाराणा पूजा भील जन कल्याण संगठन, बिरसा मुंडा समिति चिल्लर सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं एवं मुख्य परीक्षा-2026 में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों का पुष्पमाला, कॉपी एवं कलम भेंट कर सम्मान किया गया। सम्मानित विद्यार्थियों में माधव राज भंवर, महक ओहरी, शिवानी मईड़ा, आदित्य डोडियार, खुशी डोडियार, करण मुनिया, वर्षा गरवाल, अंशिता कटारा, आराध्या गरवाल, दिव्या भगोर, लीलावती, पवन मकवाना, निनामा सहित अन्य छात्र-छात्राएं शामिल रहे।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं समाजजनों ने समाज में व्याप्त कुरीतियों और बुराइयों को समाप्त करने का संकल्प लिया। समाजजनों ने मृत्यु भोज, दहेज प्रथा, कपड़ा प्रथा एवं डीजे प्रथा जैसी परंपराओं को बंद करने तथा बीड़ी, सिगरेट, पान, सुपारी, गुटखा, तंबाकू, शराब एवं मांस-मदिरा का त्याग करने की सामूहिक शपथ ली।

कार्यक्रम में कालू महाराज, सोहनलाल ओहरी, अशोक भाभर, कैलाश कटारा, अमृतलाल, भेरूलाल मईड़ा, जगदीश भाभर, प्रकाश गामड़, अनिल भाभर, ईश्वरलाल ओहरी, कैलाश मुनिया, आत्माराम ओहारी, बद्रीलाल कटारिया, वीरसिंह डोडियार, सत्यनारायण, रायसिंह, शंकरलाल भाभर, शंकरलाल भूरिया, प्रभुलाल भाभर, भगवान सिंह, मानसिंह कटारा, अनीता भाभर, सागर ओहारी, कनक भाभर, गंगाबाई, शांतिबाई, कांताबाई एवं समाजसेवी सूरतलाल डामर सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
Author: MP Headlines












